पंचायती राज मंत्री ने योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

जयपुर। पंचायती राज मंत्री ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्लास्टिक मुक्त राजस्थान अभियान के तहत बर्तन बैंक और विधायक कोष के निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। मंत्री ने अन्नपूर्णा रसोई का प्रतिमाह निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

गुणवत्ताहीन निर्माण पर तय होगी जवाबदेही

मंत्री ने पंचायती राज भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्तारहित निर्माण पाए जाने पर इंजीनियर, संबंधित अधिकारी और ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाए।

उन्होंने ग्राम सभाओं को प्रभावी बनाने और नए ग्राम सभा रजिस्टर का नमूना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पंचायत कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

स्वच्छता और खुले बोरवेल को लेकर अभियान

बैठक में गांवों में निर्मित शौचालयों की कार्यशीलता, सामुदायिक शौचालयों की प्रगति, स्वच्छता और तालाबों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने खुले बोरवेल को ढकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा गांवों में श्मशान स्थल और खेल मैदान विकसित करने तथा मृत पशुओं के निस्तारण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया।

अतिक्रमण और जनसुनवाई की भी समीक्षा

मंत्री ने आबादी एवं चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई और ई-पंचायत पोर्टल को अपडेट रखने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने कहा कि नए पंचायती राज की परिकल्पना को धरातल पर उतारते हुए पंचायतों को अधिक जवाबदेह, प्रभावी और जनभागीदारी आधारित बनाया जाए।

बैठक में डॉ. जोगाराम, शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायती राज, सुश्री सलोनी खेमका, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |