जयपुर में ‘6AM Experience Your City’ योग दिवस पर उमड़ा उत्साह, शहर बना हेल्थ हब

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर में राजस्थान पत्रिका के ‘जयपुर 6AM एक्सपीरियंस योर सिटी’ अभियान के तहत रविवार सुबह शहर स्वास्थ्य, योग और सामुदायिक ऊर्जा के उत्सव में बदल गया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक शहर के अलग-अलग स्थानों पर योग, प्राणायाम, एरोबिक्स और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

गणगौरी बाजार स्थित चौगान स्टेडियम में संगीतमय योग सत्र का आयोजन हुआ, जहां प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर एरोबिक्स, डांस, जुम्बा और विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वीरभद्रासन, मयूरासन, पादहस्तासन और त्रिकोणासन का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम की विभिन्न तकनीकों का भी अभ्यास कराया गया। इस आयोजन में कई योग संस्थाएं और सामाजिक संगठन सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

मानसरोवर स्थित लैंडस्केप पार्क को ‘हेल्थ हब’ के रूप में विकसित किया गया, जहां योग के साथ हेल्थ क्विज, फिटनेस चैलेंज और स्पिरिचुअल जुम्बा जैसी गतिविधियों ने लोगों में उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

शास्त्री नगर में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से योग शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों को स्वास्थ्य जांच के साथ योगाभ्यास कराया गया। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |