गंगनहर प्रदूषण मामला, किसानों ने हाईकोर्ट जाने की तैयारी शुरू

राजस्थान की गंगनहर में पंजाब से आने वाले प्रदूषित पानी और उसमें मुर्गियों व मृत पशुओं के शव बहने के मामले को लेकर किसानों ने बड़ा कदम उठाया है। गंगनहर क्षेत्र के किसानों ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में जनहित याचिका दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा गया है।

हाल ही में पंजाब से बहकर गंगनहर में मुर्गियों के शव आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। इस पर जल संसाधन विभाग ने हिन्दुमलकोट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण किसानों ने अब न्यायिक प्रक्रिया का सहारा लेने का निर्णय लिया है।

किसानों का कहना है कि नहर के पानी की गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे स्वास्थ्य और कृषि दोनों पर गंभीर असर पड़ रहा है। इसी को लेकर संत अमोलक सिंह, सुभाष सहगल, अमरसिंह बिश्नोई सहित कई किसान प्रतिनिधियों ने मिलकर यह कदम उठाया है।

कानूनी नोटिस जल संसाधन विभाग राजस्थान, सेंट्रल वॉटर कमीशन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है, जिसमें नहर को प्रदूषण मुक्त करने और शवों के निपटान को रोकने के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है।

अब सभी पक्षों से जवाब मिलने के बाद किसानों द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |