राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित

जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, झालावाड़, बूंदी, बारां, भीलवाड़ा और बीकानेर सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे प्रदेश में मानसून के आगमन की संभावना और मजबूत हो गई है। खासकर हाड़ौती अंचल के सभी इलाकों में हुई बारिश को मानसून के जल्द प्रवेश का संकेत माना जा रहा है, क्योंकि राजस्थान में मानसून सबसे पहले इसी क्षेत्र से प्रवेश करता है। झालावाड़ के खानपुर में करीब दो इंच (51 मिमी) बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं के कारण नमी की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है, जिससे प्रदेश में बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश की चेतावनी दी है।

झालावाड़ के खानपुर कस्बे में रविवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश और आंधी ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण पेड़, मकानों की दीवारें और बिजली के पोल गिर गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई और कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। कृषि उपज मंडी में खुले में रखा समर्थन मूल्य का गेहूं भीग गया, जिससे किसानों को नुकसान हुआ। झालावाड़ रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास पेड़ और बिजली का पोल गिरने से वहां खड़ी दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

इसी तरह बूंदी जिले के तालेड़ा क्षेत्र के बक्सपुरा गांव में तेज आंधी के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक युवक जवाहर लाल की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक खेत पर कार्य के लिए जा रहे थे, तभी अचानक आई आंधी के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। वहीं जयपुर ग्रामीण के फागी क्षेत्र में भी मकान और टिनशेड गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |