बारां में ऑपरेशन वज्र प्रहार, मादक तस्कर की 3.92 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

बारां जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्र प्रहार’ के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक तस्कर और उसके परिजनों की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। इस कार्रवाई में दो मकान, पांच प्लॉट, दो कार और एक मोटरसाइकिल सहित भारी संपत्ति शामिल है।

पुलिस के अनुसार फ्रीज की गई संपत्तियों का मूल्य लगभग 1 करोड़ 60 लाख 26 हजार 526 रुपये बताया गया है, जबकि बैंक खातों में लेनदेन सहित कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 3 करोड़ 92 लाख 81 हजार 111 रुपये आंका गया है। यह कार्रवाई तकनीकी जांच और बैंक ट्रांजैक्शन की गहन पड़ताल के बाद की गई।

सारथल थाना क्षेत्र के डोकरी खोह निवासी बिरमचंद लोधा (31), उसकी पत्नी फूलाबाई, छोटे भाई राहुल और राहुल की पत्नी भावना के नाम पर यह संपत्तियां दर्ज थीं, जिन्हें अवैध कमाई से अर्जित बताया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामला वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित है। पिछले एक वर्ष में इनके खातों में लगभग 2.32 करोड़ रुपये का लेनदेन भी पाया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी बिरमचंद लोधा के कब्जे से पहले 250 किलो डोडा चूरा भी बरामद किया जा चुका है। मामले में सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली के समक्ष परिवाद पेश किया गया था, जिसके बाद 16 मई 2026 को संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी हुए। इसके बाद जिला प्रशासन और सारथल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को जब्त कर लिया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |