.चिड़ावा की पुरानी तहसील रोड स्थित एक कपड़े के शोरूम में महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। ट्रायल रूम में मोबाइल मिलने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल ने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, शोरूम को सीज करने और बुलडोजर चलाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।