राजस्थान में नए मुख्य सचिव की खोज शुरू, टॉप-4 IAS अफसर दावेदार

राजस्थान में सरकार ने नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है। सूत्रों के अनुसार सरकार प्रमुख दावेदारों की लिस्ट पहले से तैयार कर रही है ताकि वी. श्रीनिवास को सेवा विस्तार न मिलने की स्थिति में नियुक्ति में कोई देरी न हो।

वरिष्ठता के आधार पर टॉप-4 दावेदार हैं:

  1. रजत कुमार मिश्रा – 1992 बैच, वर्तमान में केंद्रीय उर्वरक विभाग में सचिव। प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन में अनुभवी। केंद्र के साथ समन्वय और नीति निर्माण में ताकत।
  2. अभय कुमार – 1992 बैच, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग। गृह और आपदा जैसे संवेदनशील विभागों में अनुभव। ‘सीनियर मोस्ट’ फॉर्मूला के अनुसार सबसे मजबूत दावेदार।
  3. अखिल अरोड़ा – 1993 बैच, मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव। वित्त और PHED जैसे अहम विभाग संभाले। शांत और प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी।
  4. अपर्णा अरोड़ा – 1993 बैच, खान एवं पेट्रोलियम विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अतिरिक्त जिम्मेदारी। सीनियरिटी को लांघकर पहले भी मुख्य सचिव बने अफसरों की परंपरा रही।

पूर्व अनुभव से पता चलता है कि मुख्यमंत्री की पसंद के आधार पर मुख्य सचिव बनाए जाते हैं। सरकार के पास वी. श्रीनिवास को एक्सटेंशन देने का विकल्प भी है, लेकिन मुख्य सचिव खुद दिल्ली में जाने की योजना बना रहे हैं।

विशेषज्ञों और वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि इस बार भी मुख्यमंत्री की पसंद का IAS ही मुख्य सचिव बन सकता है। देखना यह होगा कि दिल्ली से डेपुटेशन पर रहे IAS को मौका मिलेगा या स्टेट में तैनात IAS को।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |