बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रीमती नवरेखा ने बताया कि राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति का गठन किया गया है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का समन्वित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य मांग आधारित कौशल विकास को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों और बाजार की जरूरतों के अनुरूप रोजगार के अवसरों की पहचान करना तथा अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए तैयार करना है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगारोन्मुखी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद, लीड बैंक, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, नगर निगम, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) तथा रोजगार विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में परिवर्तन स्किल एकेडमी के प्रतीक सोढ़ाणी और वर्ल्ड ग्रोथ फोरम के संस्थापक अनाम कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में युवाओं को रोजगार से जोड़ने, कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए साझा रणनीति पर सहमति बनाई गई।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.