स्वास्थ्य भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सभी रक्तदान शिविरों में केवल सरकारी ब्लड सेंटर की टीम द्वारा ही रक्त संग्रह किया जाए। साथ ही जिन ब्लड बैंकों में बड़ी मात्रा में रक्त नष्ट (डिस्कार्ड) हो रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने सभी ब्लड सेंटरों को ई-रक्तकोष पोर्टल पर प्रतिदिन रक्त की उपलब्धता अपडेट करने के निर्देश दिए, ताकि पूरे प्रदेश में रक्त भंडारण की प्रभावी निगरानी हो सके। बैठक में बीकानेर, उदयपुर, बांसवाड़ा, जयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में दर्ज मातृ मृत्यु के मामलों की समीक्षा भी की गई तथा उपचार व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध उपकरणों की स्थिति, दवाइयों और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए खराब उपकरणों की तत्काल मरम्मत या प्रतिस्थापन के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम को देखते हुए जर्जर सरकारी भवनों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित करने और सभी डिलीवरी पॉइंट पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए, ताकि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.