कोटा मंडी और सर्राफा बाजार अपडेट: गेहूं-धनिया में तेजी, लहसुन में हल्की नरमी, सोना-चांदी में उछाल

कोटा स्थित भामाशाह कृषि उपज मंडी में शनिवार को कृषि जिंसों की कुल आवक लगभग 40,000 कट्टे दर्ज की गई। मंडी में गेहूं और धनिया के भावों में तेजी देखने को मिली, जबकि लहसुन के दामों में हल्की नरमी रही। गेहूं में 25 रुपये प्रति क्विंटल और धनिया में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

लहसुन की कुल आवक लगभग 7,000 कट्टे रही, जिसमें लहसुन 5,500 से 18,500 रुपये प्रति क्विंटल तथा ऊटी लहसुन 16,000 से 20,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मीडियम लहसुन के भाव में 300 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। वहीं किराना बाजार में खाद्य तेलों के भाव स्थिर बने रहे।

कोटा सर्राफा बाजार में भी तेजी का रुख देखने को मिला। चांदी के भाव 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 2,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए, जबकि जेवराती सोना 900 रुपये की तेजी के साथ 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। शुद्ध सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |