मंगला पशु बीमा योजना में तेजी के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश

जयपुर में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग की प्रमुख योजनाओं मंगला पशु बीमा योजना और कृत्रिम गर्भाधान योजना की धीमी प्रगति पर मंत्री जोराराम कुमावत ने सख्त नाराजगी जताई है। पशुपालन निदेशालय में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में सभी लक्ष्य पूरे किए जाएं।

मंत्री ने निर्देश दिए कि मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने और लंबित बीमा क्लेम का निस्तारण हर हाल में 30 जून 2026 तक पूरा किया जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही गाय, भैंस और बकरी का शत-प्रतिशत पंजीकरण 15 जुलाई 2026 तक और भेड़ व ऊंट का 80 प्रतिशत पंजीकरण 15 अगस्त 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और ढाणियों में विशेष शिविर लगाकर पशुपालकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इन शिविरों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बीमा पंजीकरण और सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से उच्च नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ेगी, जबकि मंगला पशु बीमा योजना पशुधन के नुकसान की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करेगी। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिलों के पशु चिकित्सा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |