.लाठी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल; खेतोलाई में कार–गाय टक्कर, गाय की मौत

लाठी कस्बे के श्रीभादरिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक गंभीर हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जैसलमेर से लालगढ़ जाने वाली लालगढ़–जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित समय पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची थी। इसी दौरान नागौर जिले के मूंडवा तहसील के ईनाणा गांव निवासी कैलाश पुत्र मदाराम इनाणिया पानी की बोतल भरने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा।

पानी भरकर वापस लौटते समय जैसे ही ट्रेन का निर्धारित ठहराव समाप्त हुआ और ट्रेन चलने लगी, कैलाश जल्दबाजी में फिर से ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर, रेलवे अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस की सहायता से लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पोकरण रेफर कर दिया गया। लाठी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी बताया जा रहा है।

इसी क्षेत्र के एक अन्य मामले में खेतोलाई गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जोधपुर से जैसलमेर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पार कर रही एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |