भुज-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाई

  • पश्चिमी राजस्थान को बड़ी रेल सौगात मिली। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुज-नई दिल्ली एक्सप्रेस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को शुरू करने की मांग केवल जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की ही नहीं, बल्कि उनकी खुद की भी थी। उन्होंने कहा, “अखिर मैं भी पाली का बेटा हूं। मैंने अधिकारियों से कहा था कि सांसदों और क्षेत्रीय लोगों की मांग के साथ मेरी पर्ची भी लगा देना।”

रेल सेवा शुरू करने में कई तकनीकी और प्रशासनिक पेचीदगियां थीं, लेकिन सभी बाधाओं को दूर कर ट्रेन को शुरू किया गया। रेलमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में रेलवे विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का अभूतपूर्व बजट दिया है। इससे पहले ट्रेन से पाली पहुंचे रेलमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और मंच तक 11 मिनट में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। ट्रेन को रवाना करने के बाद उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पाली सांसद पीपी चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित अन्य नेताओं ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कई विधायक और पूर्व सांसद मौजूद रहे।

पाली-जोधपुर रेलखंड के लूणी स्टेशन पर ट्रेन कुछ देर रुकी, जहां रेलमंत्री ने 150 रुपए के रसगुल्ले खरीदे और ऑनलाइन भुगतान किया। उन्होंने यात्रियों को रसगुल्ले परोसे और पाली के गुलाब हलवे की भी सराहना की, साथ ही नई ट्रेन में इसका स्वाद यात्रियों को चखाने का आश्वासन दिया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |