राजस्थान ACB की कार्रवाई: खमनोर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

  • खमनोर (राजसमंद)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर ने राजसमंद जिले के खमनोर कस्बे में एक पटवारी को दान की भूमि का नामांतरण खोलने के एवज में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। घूस लेते पकड़ा गया आरोपी पटवारी राहुल कुमार शर्मा खमनोर तहसील के पटवार हलका सेमा में कार्यरत है, जबकि उसके पास बड़ा भाणुजा पटवार क्षेत्र का भी अतिरिक्त चार्ज है।

एसीबी की इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर की प्रभारी डॉ. सोनू शेखावत ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी दानगृहित भूमि की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण खोलने के बदले आरोपी 7 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी राहुल कुमार शर्मा ने परिवादी से एक हजार रुपए रिश्वत की अग्रिम राशि पहले ही ले ली थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई के लिए जाल बिछाया।

आहट होने पर आरोपी ने रिश्वत की राशि अपने सरकारी आवास स्थित टॉयलेट में फेंक दी, जिसे बाद में उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया कि भ्रष्टाचार पर एसीबी की निगरानी सख्त है और अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |